Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

लोकसभा चुनाव लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने का चुनाव है - अखिलेश यादव

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     उत्तर प्रदेश / मुजफ्फरनगर: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ...

 




संवाददाता - बागी न्यूज 24   

उत्तर प्रदेश / मुजफ्फरनगर: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने का चुनाव है। भाजपा के लोग और उनके कई सांसद देश में लोकसभा चुनाव जीतकर संविधान बदलने की बात कह रहे हैं। बाबा साहब अम्बेडकर ने जो संविधान बनाया है, भाजपा उसी को खत्म करना चाहती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव देश के नौजवानों और किसानों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। भाजपा ने सभी को धोखा दिया है। जिसके कारण पूरे देश में इनके खिलाफ नाराजगी है। इस पार्टी के नेता पहले जुमलेबाजी करते थे, लेकिन, अब वो गारंटी लेकर आए हैं। भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार देने का वादा पूरा नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं। इस बार लोकसभा चुनाव का माहौल अलग है। पहले चरण के चुनाव से ही हवा इंडिया गठबंधन के पक्ष में है। पश्चिमी यूपी में चल रही हवा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया गया। 


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





No comments