संवाददाता - बागी न्यूज 24 सहारनपुर, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में उत्साहित सहारनपुर ने उनके सामन...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
सहारनपुर, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में उत्साहित सहारनपुर ने उनके सामने 'अबकी बार, 400 पार' के नारे लगाए। इसके अलावा, '19 अप्रैल को मतदान केंद्र जाएंगे, इस बार भाजपा का कमल खिलाएंगे' के नारे भी लगाए जाते रहे।
समूचे रोड शो में जयश्री राम की गूंज रही और एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम के नारे सड़कों पर सुनाई देते रहे।
युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का जोरदार अभिवादन किया। सड़कों के दोनों तरफ काफी भीड़ रही। भगत सिंह चौक से प्रारंभ हुए रोड शो में योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने के लिए पूरा सहारनपुर बेताब दिखा। हर तरफ सिर्फ कमल ही कमल का झंडा फहराता रहा।
सड़कों के दोनों ओर खड़े लोगों ने सीएम योगी पर पुष्पवर्षा की तो कॉम्प्लेक्स की छतों पर खड़े लोगों ने उनका अभिवादन भी किया। इस दौरान सहारनपुर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी आदि भी मौजूद रहे।


No comments